रायबरेली में छह बीडीओ को नोटिस, रोजगार सृजन में लापरवाही पर सीडीओ ने मांगा जवाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली। जिले में पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं होने पर छह विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को नोटिस जारी किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने वीबी-जी राम जी योजना के तहत रोजगार सृजन की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की है।  

जानकारी के मुताबिक, योजना लागू होने के तीन महीने बाद भी जिले के संबंधित विकासखंडों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष केवल 50 प्रतिशत रोजगार का ही सृजन हो सका है। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

नोटिस पाने वाले विकासखंडों में सरेनी, डलमऊ, लालगंज, सतांव, छतोह और दीनशाह गौरा शामिल हैं। इन ब्लॉकों में पंजीकृत श्रमिकों को लक्ष्य के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने रोजगार सृजन में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया है। अधिकारियों से जवाब मांगे जाने के बाद अब संबंधित विकासखंडों में रोजगार उपलब्ध कराने की प्रगति पर नजर रहेगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना और सरकारी लक्ष्य को समय से पूरा करना है।

रिपोर्ट: मनीष अवस्थी, रायबरेली।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]