रामपुर में मामूली कहासुनी के बाद पति ने सिलबट्टे से पत्नी को कुचकर मार डाला, बच्चों को कमरे में छोड़ भागा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक दिल- दहला देने वाली घटना सामने आई है| पति- पत्नी के बीच हुए मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गया| पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी बच्चों को छोड़कर फरार हो गया|

सिलबट्टे से कुचकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के रामपुर से रिश्तों को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है| जिले के मसवासी में एक पति-पत्नी के बीच हुए मामूली कहासुनी ने खूनी वारदात में बदल गई| मिली जानकारी के अनुसार आरोपी धर्मेंद्र सैनी की उसकी पत्नी रीना से बहुत छोटी सी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ|

कुछ ही समय में दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी गुस्से में आकर घर में मौजूद सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए| रीना का पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया| इसके बाद आरोपी ने पत्नी के लहू-लुहान शव और दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर फरार हो गया|

दुकानदार ने दी सूचना

धर्मेंद्र को भागते हुए एक दुकानदार ने देखा, जिसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस और स्थानीय लोगों को दी| इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई|  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के घर से अहम तथ्य भी जुटाए है| फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]