रजनीश कांत की डिग्री पर सवाल, चिकित्सक ने दी सफाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। राजधानी पटना के चर्चित चिकित्सक डॉ. रजनीश कांत की डिग्री और योग्यता को लेकर सवाल उठने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। डॉ. रजनीश कांत ने अपनी इलाज पद्धति और योग्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी उपचार पद्धति पूरी तरह ड्रग-लेस है। उनका कहना है कि विभिन्न प्रकार के दर्द से परेशान मरीजों का इलाज बिना दवाओं के करने की पद्धति से किया जाता है।

डॉ. रजनीश कांत ने कहा कि शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द की समस्या से परेशान लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की एक तारीख को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच और सलाह दी जाती है।

उन्होंने अपने इलाज की पहचान और ख्याति का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास फिल्म अभिनेता सलमान खान, पंकज त्रिपाठी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई बड़े चेहरे इलाज के लिए आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके उपचार से जुड़े अनुभव और मरीजों का विश्वास ही उनके काम की पहचान है।

डिग्री और योग्यता पर उठ रहे सवालों पर डॉ. रजनीश कांत ने कहा कि यदि किसी को उनकी योग्यता पर संदेह है तो उनके आईएपी प्रमाणपत्र की जांच सक्षम पदाधिकारी के माध्यम से कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह संबंधित सक्षम प्राधिकारी के समक्ष अपने प्रमाणपत्र की जांच कराने के लिए तैयार हैं।

डॉ. रजनीश कांत ने स्पष्ट किया कि उनकी योग्यता और इलाज की पद्धति को लेकर किसी भी प्रकार की जांच होती है तो वह उसमें पूरा सहयोग करेंगे।

 

रिपोर्ट रमण कुमार पटना

और पढ़ें

[the_ad id="164"]