बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान गाडर गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान संभल निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई।
हादसे के बाद परिजन घायल ओमप्रकाश को लेकर घर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने मकान निर्माण का काम करा रहे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और ठेकेदार की भूमिका की जांच कर रही है।









