मोबाइल चलाने के विवाद में पिता ने बेटे की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र के कैथी गांव में मोबाइल फोन चलाने को लेकर हुए विवाद में पिता द्वारा अपने बेटे की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता ने चाकू और किसी वजनदार वस्तु से हमला कर बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस आयुक्त करछना कुंजलता के मुताबिक, आरोपी पिता नशे का आदी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल फोन चलाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने बेटे पर चाकू और वजनदार वस्तु से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]