खेत के विवाद में पति-पत्नी से मारपीट, लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सिरसारी गांव में खेत के विवाद को लेकर पति-पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित बसंत का आरोप है कि खेत जोतने के दौरान छह से सात लोगों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की।

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की है। घटना के दौरान जब उनकी पत्नी उन्हें बचाने के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी कथित तौर पर मारपीट कर दी।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है।

रिपोर्टर—करन प्रताप सिंह, जनपद एटा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]