मुजफ्फरनगर,चरथावल विकासखण्ड के गांव पावटी खुर्द में पशु चिकित्सा सुविधाओं को लेकर पशुपालकों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थित पशु अस्पताल पर लंबे समय से ताला लगा हुआ है और चिकित्सक के नियमित रूप से नहीं आने के कारण पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं के उपचार के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है।
आजाद समाज पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड नंबर-10 से प्रत्याशी मोनू त्यागी पावटी ने वीडियो जारी कर पशु अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक ओर पशुओं में लम्पी बीमारी को लेकर पशुपालकों की चिंता बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर गांव में पशु अस्पताल होने के बावजूद वहां चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
मोनू त्यागी ने बताया कि कई पशुओं में बीमारी के लक्षण बताए जा रहे हैं। ऐसे समय में पशु चिकित्सक और उपचार की सुविधा गांव में उपलब्ध होना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल की समस्या को लेकर कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से मामला उठाया गया और शिकायत भी की गई, लेकिन अभी तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पशु अस्पताल का ताला खुलवाकर चिकित्सक की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा लम्पी बीमारी की रोकथाम के लिए पशुओं की जांच, उपचार और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था कराने की मांग की है।पशु चिकिस्ता अधिकारी डॉक्टर नीरज उमराव का कहना है स्टाफ की कमी है सब जगह एडिशनल चार्ज पर कार्य हो रहा है अगर कोई इमरजेंसी है एम्बुलेंस के माध्यम से पशु को लाकर उपचार करा सकते है।
पावटी में पशु अस्पताल पर ताला देख भड़के मोनू त्यागी, बोले—पशुपालकों को नहीं मिल रही सुविधा









