मैनपुरी में एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी, 22 अक्टूबर। आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चुनाव कार्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
जिले में तहसील और ब्लॉक स्तर पर स्नातक के 16 और शिक्षक वर्ग के 9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 12 मजिस्ट्रेट और 6 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा।

आगरा मंडल में स्नातक एमएलसी पद के लिए 13 और शिक्षक एमएलसी पद के लिए 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मैनपुरी में 12,425 स्नातक और 2,321 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने चुनाव तैयारियों की जानकारी दी, जबकि पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की है।

रिपोर्ट  सत्येंद्र कुमार,

और पढ़ें

[the_ad id="164"]