मेरठ में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, 1.82 लाख मतदाता करेंगे मतदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ। खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। जिले में मतदान प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। दोनों सीटों पर कुल 18 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 8 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों सीटों को मिलाकर कुल 1,82,720 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें स्नातक सीट पर 1,28,595 और शिक्षक सीट पर 54,125 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर वीडियो कैमरों से रिकॉर्डिंग कराई जा रही है। केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, 9 जोनल मजिस्ट्रेट और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए गाड़ियों से आते हुए भी देखा जा रहा है। मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]