पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज, 23 अक्टूबर को मतदान
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के तहत 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस-प्रशासन के बीच समन्वय पर जोर
कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम और एसएसपी ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
बैठक में एएसपी सिटी बबीता सिंह, एएसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।








