मीराबाई तालाब का सौंदर्यीकरण: छठ पर्व से पहले रास्ते के गड्ढे भरने के लिए पालिका अध्यक्ष ने DM को लिखा पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार को सुंदर, स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त बनाने के क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल ने एक और महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम उठाया है। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 25, मीराबाई नगर स्थित ऐतिहासिक मीराबाई तालाब के सौंदर्यीकरण और कायाकल्प का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

​स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं के लिए यह तालाब गहरी धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहाँ हर वर्ष छठ पर्व के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं। आगामी पर्व को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष महोदया ने जिलाधिकारी महराजगंज को पत्र (पत्रांक- 666 / दिनांक 05 सितंबर 2026) भेजकर रास्ते की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है।

​गड्ढों और जलभराव से मुक्ति की पहल

पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है कि पोखरे के तीन तरफ निर्माणाधीन सीढ़ियों के पास आवागमन के मुख्य रास्ते पर कई गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण इनमें पानी भर जाता है, जिससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

​अध्यक्ष ने उल्लेख किया कि इस विषय में पूर्व में भी 18 जुलाई को पत्राचार किया जा चुका है। आगामी छठ पर्व में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गड्ढों में मिट्टी एवं राबिश भराई का कार्य कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।

​पुनः निविदा और ससमय कार्य पूरा करने का आग्रह

श्रीमती शकुंतला जायसवाल ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि जनहित के इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि नगर पालिका परिषद पुनः निविदा (टेंडर) की प्रक्रिया पूरी कर सौंदर्यीकरण और मरम्मत का काम समय रहते संपन्न करा सके।नगर पालिका अध्यक्ष की इस त्वरित और दूरदर्शी पहल की पूरे नगर में प्रशंसा हो रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहली बार मीराबाई तालाब के विकास और सौंदर्यीकरण को इतनी गंभीरता से लिया जा रहा है। छठ पर्व से पूर्व श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उठाया गया यह कदम बेहद सराहनीय है।

रिपोर्टर अरुणेश कुमार गुप्त

और पढ़ें

[the_ad id="164"]