मिशन शक्ति 5.0 के तहत नटवा गांव में हुआ ‘बहू-बेटी सम्मेलन’, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार, 30 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नटवा में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महिला संबंधी अपराधों से बचाव तथा उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया।

सम्मेलन में महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय, महिला आरक्षी ज्योति राय और महिला आरक्षी पूजा मिश्रा मौजूद रहीं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता छाया, आशा बहू सलीकून निशा समेत करीब 40 महिलाओं एवं बालिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
मिशन शक्ति टीम ने छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और बलात्कार जैसे अपराधों से बचाव के उपायों के साथ आत्मरक्षा और विधिक अधिकारों की जानकारी दी। आपात स्थिति में 112, महिला सहायता के लिए 1090, स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 तथा साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई।

इसके अलावा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सहित केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न महिला कल्याणकारी एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को बिना बताए घर से जाने या भागने से उत्पन्न होने वाली सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं से किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने

और पढ़ें

[the_ad id="164"]