मिशन शक्ति फेज-6.0: सोनौली में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को सोनौली थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए इनके उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090 और 181, आपातकालीन सेवा 112 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी गई।

इस दौरान महिला उपनिरीक्षक प्रिया तिवारी, महिला आरक्षी कंचन यादव, महिला आरक्षी बेबी और आरक्षी सूरज यादव मौजूद रहे।

महराजगंज पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]