मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक ठूठीबारी पुलिस ने दो घंटे में खोज निकाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले आठ वर्षीय बालक को ठूठीबारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में गुमशुदा एवं भटके हुए बच्चों की त्वरित बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को ग्राम धरमौली, थाना ठूठीबारी निवासी रवि चौधरी पुत्र राजदेव चौधरी अपनी मां की डांट सेनाराज होकर बिना बताए घर से निकल गया।

काफी खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने ठूठीबारी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन एवं चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता के चलते करीब दो घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बालक को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी एवं ठूठीबारी पुलिस टीमकी त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]