निरीक्षण करने पहुंचे प्रशिक्षु IAS बने ‘गुरुजी’, एक घंटे तक बच्चों को पढ़ाया गणित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर के रामकोला में गांव के निरीक्षण पर निकले प्रशिक्षु IAS और BDO मयंक त्रिपाठी का सोमवार को अलग अंदाज देखने को मिला। सुबह करीब 10 बजे वह प्राथमिक विद्यालय टेकुआटार पहुंचे। यहां विकास कार्यों और विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारी सीधे कक्षा पांच में पहुंच गए।

मयंक त्रिपाठी बच्चों के बीच बैठ गए और करीब एक घंटे तक उन्हें गणित समेत अन्य विषय पढ़ाए। उन्होंने बच्चों को सवाल समझाने के साथ-साथ बीच-बीच में प्रश्न भी पूछे। बच्चों ने उत्साह के साथ उनके सवालों के जवाब दिए। अधिकारी ने बातचीत के जरिए बच्चों की पढ़ाई और विषयों की समझ को भी परखा।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सामने वर्षों से बंद पड़े शौचालय पर भी उनकी नजर पड़ी। जानकारी लेने के बाद उन्होंने संबंधित लोगों को शौचालय खुलवाने के निर्देश दिए, जिसके बाद शौचालय को खोल दिया गया। इससे ग्रामीणों और विद्यालय से जुड़े लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा BDO ने विद्यालय के बगल स्थित RRC सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली।

प्रशिक्षु IAS का बच्चों के बीच पहुंचकर करीब एक घंटे तक पढ़ाना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने कहा कि अधिकारी का यह अंदाज सामान्य निरीक्षण से अलग रहा और इससे बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]