महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर। शहर के शेखर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग अस्पताल परिसर में कर्मचारियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि महिला का शेखर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर कुछ परिजनों पर कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटने का आरोप है।

वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। वीडियो में कुछ लोग कर्मचारियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और तीमारदारों में भी दहशत फैल गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि महिला की मौत की वास्तविक वजह और इलाज में लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस वायरल वीडियो समेत पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बाइट: पीड़ित परिजन

और पढ़ें

[the_ad id="164"]