महराजगंज में साइबर जागरूकता अभियान, लोगों को बताए बचाव के तरीके

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज  सोहगीबरवा पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय मुजा टोला में चलाया जागरूकता कार्यक्रममहराजगंज। जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को थाना सोहगीबरवा की साइबर टीम ने प्राथमिक विद्यालय मुजा टोला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष सोहगीबरवा कृष्ण कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करने की अपील की गई, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

महराजगंज पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अपना ओटीपी, बैंकिंग विवरण और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। इसके अलावा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर अपराध का शिकार होने पर 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]