
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी प्रखर शर्मा और जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं, गोरखपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामपाल यादव और सहायक अध्यापक विनोद कुमार विमल ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।
जिला युवा अधिकारी प्रखर शर्मा ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने की अपील की। साथ ही माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर प्रतिभा निखारने की जानकारी दी।
माय भारत स्वयंसेवक प्रियांशु पटेल ने युवाओं की सहभागिता से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में बताया। आयोजन में श्रीकेश यादव, श्वेता, अविनाश राय और अभय सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।









