महराजगंज: धारा 105 बीएनएस में वांछित अभियुक्त महेश भारती गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज कोतवाली पुलिस ने धारा 105 बीएनएस के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 426/2026, धारा 105 बीएनएस के मामले में वांछित अभियुक्त महेश भारती को 9 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेश भारती पुत्र डोमई, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी बिस्मिल नगर, वार्ड नंबर 22, होमगार्ड कार्यालय के बगल में, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता ग्राम पिपरा कल्याण, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज बताया गया है।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]