ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लेने का दावा, CJP के पोस्ट से मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है| हालांकि, कार्रवाई की वजह स्पष्ट नहीं है|

गुरुग्राम स्थित घर पहुंची पुलिस टीम

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आने के बाद इस मामले की चर्चा तेज हो गई है| उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एक टीम गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में उनके आवास पर पहुंची थी| बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सुबह करीब 7:48 बजे की गई| इसके बाद पुलिसकर्मी ध्रुव राठी को अपने साथ ले गए| हालांकि, उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया और कार्रवाई के पीछे क्या वजह है, इस बारे में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है|

घर के बाहर तैनात थी पुलिस की टीम

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम देर रात से ही ध्रुव राठी के घर के बाहर मौजूद थी| बताया गया है कि सुबह उनकी मां के दरवाजा खोलने के बाद पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हुए. कुछ विवरणों में पुलिस टीम के करीब 50 सदस्यों के मौजूद होने का दावा किया गया है| वहीं, शुरुआती जानकारी में गुरुग्राम पुलिस के 30 से अधिक जवानों के पहुंचने की बात भी कही गई थी| हालांकि, पुलिस की वास्तविक संख्या और कार्रवाई से संबंधित अन्य विवरणों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है|

CJP के पोस्ट में भी किया गया दावा

CJP के आधिकारिक X हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में भी ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया| पोस्ट के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे सादे कपड़ों में लगभग 50 पुलिसकर्मी उनके गुरुग्राम स्थित आवास पर पहुंचे थे| यह घटनाक्रम दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सामने आने की बात कही जा रही है| फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ध्रुव राठी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है या नहीं| मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और हिरासत की वजह सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]