महराजगंज के सभी थानों पर आयोजित हुआ संवाद दिवस, पुलिसकर्मियों से की गई खुली बातचीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में रविवार को जनपद के समस्त थानों पर ‘संवाद दिवस’ का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान थाना कार्यालयों एवं परिसर में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

संवाद दिवस के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने, जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को बताया गया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

‘संवाद दिवस’ का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना भी रहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अपनी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं तथा सुझावों को बिना किसी संकोच के अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। अधिकारियों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बेहतर आपसी समन्वय, अनुशासन और संवाद से पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जा सकता है। संवाद दिवस के माध्यम से पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने तथा कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी पहल की गई।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]