मथुरा: 170 से अधिक यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित का सम्मान, सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने किया अभिनंदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा। खुद घायल होने के बावजूद 170 से अधिक यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए परमपूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने उनका अभिनंदन किया।

सम्मान समारोह के दौरान सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने कैप्टन स्मित के साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और मानवता की भावना की प्रशंसा की। उन्होंने कैप्टन स्मित को ‘आधुनिक जटायु’ की संज्ञा देते हुए उनके अदम्य साहस को प्रेरणादायी बताया।

बताया गया कि घटना के दौरान कैप्टन स्मित स्वयं घायल हो गए थे, इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रयास जारी रखा। उनके इस साहस की कहानी सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।

कैप्टन स्मित के सम्मान के दौरान मौजूद लोगों ने उनके साहस और मानवीय संवेदनाओं की सराहना की। कार्यक्रम में उनके योगदान को याद करते हुए इसे दूसरों के लिए प्रेरणादायी बताया गया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]