मथुरा भाजपा विधायक के काफिले का ग्रामीणों ने किया विरोध, कीचड़ में उतरकर जताया आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा से बड़ी खबर है, जहां दतिया गांव में सड़क और जलभराव की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। ग्रामीणों ने भाजपा विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह के काफिले का विरोध किया। बताया जा रहा है कि गांव में जलभराव और खराब सड़क के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक का काफिला जब गांव से होकर गुजरा तो ग्रामीणों ने विरोध जताया। इस दौरान काफिले को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। विरोध के दौरान एक व्यक्ति सड़क पर जमा कीचड़ में उतर गया और आक्रोश जताते हुए कीचड़ उछाल दिया। मौके पर ग्रामीणों और काफिले में मौजूद लोगों के बीच कहासुनी भी हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क, जलनिकासी और जलभराव की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधियों के गांव में प्रवेश का विरोध किया जाएगा।

मामले में विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]