बैठवलिया बाजार में सड़कों पर बह रहा नाली का पानी जिम्मेदार मौन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराजगंज निचलौल ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा बैठवलिया बाजार में नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है बैठवलिया निवासी जितेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि बाजार वाली नाली में मिट्टी और कचरे से इतना भर गया है की पानी ओवरफ्लो करके सड़कों पर बहता है और जिम्मेदार लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जितेंद्र मद्धेशिया ने बताया हमारा घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया

है कई बार हम नाली में गिर चुके हैं पैर में चोट भी लग चुका है ग्राम प्रधान से कई बार कहा गया लेकिन बात को ध्यान नहीं दिए सफाई कर्मी भी नहीं सुनता है जितेंद्र मद्धेशिया ने बताया मैं आख से अंधा हूं इस नाली के सामने हमारा घर है जब भी मैं घर से बाहर निकलता हूं मैं गिर जाता हूं लेकिन ब्लॉक में बैठे जिम्मेदार सिर्फ कागजों में काम पूर्ति करते हैं और गांव में कुछ और रहता है सरकार सफाई पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन गांवों में सिर्फ नाम मात्र काम करके छोड़ दिया जा रहा है

और पढ़ें

[the_ad id="164"]