गांधी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक : डॉ. बलराम भट्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर जिला परिषद मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। फोरम के अध्यक्ष एवं जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता को अपने जीवन का आधार बनाया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में पूरी तरह प्रासंगिक हैं। गांधी जयंती केवल उन्हें याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प लेने का दिन है।

इस अवसर पर फोरम के उपाध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा, सचिव डॉ. शांति शरण मिश्र, सचिन शमशुल हुदा खान, सचिव हमीदुल्लाह खान, सचिव सुनील मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव, आशुतोष शुक्ला,संगठन सचिव पशुपतिनाथ तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी वरुण त्रिपाठी, जवाहरलाल साहू, विधिक सलाहकार बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, अखिलेश्वर राव, जगदीश नारायण शर्मा, अमरीश पटेल सहित फोरम के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]