बुलंदशहर में केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर हमला, 2027 को लेकर किया बड़ा दावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखे राजनीतिक हमले किए।

केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं रहेगा। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर सरकार बनाएगी।

अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर भी मौर्य ने सवाल उठाए और इसे फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी सैफई तक सिमट जाएगी।

डिप्टी सीएम ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी सपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को वोट देने का मतलब गुंडागर्दी को आमंत्रण देना है। साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में बूथ कब्जे जैसी स्थिति अब संभव नहीं है।

इमरान मसूद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों को कमजोर नहीं करती। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]