बिजनौर के विवेक कुमार चौधरी बने मध्य प्रदेश न्यायाधीश संघ के अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिजनौर के जलीलपुर क्षेत्र के गांव अकोंधा निवासी न्यायाधीश विवेक कुमार चौधरी ने मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 3 अक्टूबर 2026 को हुए मध्य प्रदेश न्यायाधीश संघ के चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद शर्मा को 12 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

विवेक कुमार चौधरी ने गांव अकोंधा से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद चांदपुर के गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद विधि की शिक्षा लेकर दिल्ली के तीस हजारी न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस की। न्यायिक सेवा की तैयारी के बाद वर्ष 2017-18 में उन्होंने मध्य प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा में प्रवेश किया।

वर्तमान में वह ग्वालियर जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला जज के पद पर कार्यरत हैं। अब मध्य प्रदेश न्यायाधीश संघ के अध्यक्ष के रूप में वह न्यायिक अधिकारियों से जुड़े विभिन्न सेवा और कल्याण संबंधी मुद्दों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उनकी इस उपलब्धि से पैतृक गांव अकोंधा समेत पूरे जलीलपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व की उपलब्धि बताया है।

 

रिपोर्ट: मोहम्मद रहमान

और पढ़ें

[the_ad id="164"]