आगरा में सपा की बैठक में बवाल, टिकट की दावेदारी को लेकर भिड़े नेता, हाथापाई की नौबत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी भी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए विभिन्न जिलों में बैठकें कर रही है। लेकिन आगरा के बाह में सपा की एक बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब चुनावी टिकट की दावेदारी को लेकर पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए।

बाह स्थित एसएस गार्डन में आयोजित सपा की बंद कमरे की बैठक में उस समय माहौल गरमा गया, जब विधानसभा चुनाव में दावेदारी को लेकर सपा नेता सुधीर दुबे और मुकेश बरुआ आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई।

सूत्रों के मुताबिक, टिकट की दावेदारी को लेकर बैठक में जमकर घमासान हुआ। चुनावी रणनीति बनाने के लिए बुलाई गई बैठक देखते ही देखते अखाड़े में तब्दील हो गई।

वहीं, बैठक में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चुनावी तैयारियों के बीच सपा के अंदर सामने आए इस विवाद ने पार्टी की अंदरूनी खींचतान को उजागर कर दिया है।

 

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज

और पढ़ें

[the_ad id="164"]