रिपोर्टर: रवेंद्र वर्मा
स्थान: बाराबंकी |
बाराबंकी में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जनपद की रिक्तियों के सापेक्ष कुल 615 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय परीक्षण(मेडिकल जांच) और पुलिस चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
वीओ: जिला कमांडेंट होमगार्ड, बाराबंकी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और पुलिस चरित्र सत्यापन पुलिस लाइन, बाराबंकी में कराया जाएगा। यह प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। जांच प्रतिदिन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी।
महिला अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 22 और 23 अक्टूबर को
जारी सूचना के मुताबिक, महिला अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा 22 और 23 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। मेडिकल जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की ओर से मेडिकल बोर्ड का गठन भी कर दिया गया है।
होमगार्ड मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन की कार्रवाई अधिकतम एक माह के भीतर पूरी की जानी है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
महत्वपूर्ण सूचना: सभी चयनित अभ्यर्थी अपनी निर्धारित तिथि, आवश्यक दस्तावेजों और आधिकारिक सूचना की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें, ताकि मेडिकल जांच और सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बीके सिंह, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, बाराबंकी।









