बहराइच में होटल के कमरे में युवक-युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच। मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित होटल अवध कैलाश में एक युवक और महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों की पहचान 27 वर्षीय रिंकू निवासी श्रावस्ती और 46 वर्षीय रिंकी निवासी गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर दो थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया और होटल को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने होटल में आवाजाही पर रोक लगाते हुए जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने होटल पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहा, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट: अनिरुद्ध मिश्रा, बहराइच

और पढ़ें

[the_ad id="164"]