सुकुवां-ढुकुवां बांध के निचले हिस्से में पानी से तीन युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बबीना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौके पर स्प्लेंडर बाइक UP 93 BX 6089 और तीनों युवकों के कपड़े भी मिले हैं। तीनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
प्रारंभिक तौर पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने के साथ बाइक के नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
थानाध्यक्ष राहुल राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।









