आवारा सांड का हमला: मंडी जा रहे किसान को बनाया निशाना, गंभीर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद/कायमगंज। नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश लोगों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। मंगलवार को बाइक से मूली बेचने मंडी जा रहे एक किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना कायमगंज कस्बे की नई बस्ती रोड की बताई जा रही है। सांड के हमले से घायल किसान को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर की सड़कों पर बड़ी संख्या में अन्ना गोवंश घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना और हमले का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद आवारा गोवंश को लेकर नगर पालिका की ओर से प्रभावी व्यवस्था नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

किसान पर हुए हमले के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने नगर पालिका से सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश को हटाने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]