बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग का मदन सहनी ने किया समर्थन, नालंदा का नाम बदलने की भी कही बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ किए जाने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास और सामाजिक बदलाव में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में उनके नाम पर किसी स्थान का नामकरण होना खुशी की बात होगी।

मदन सहनी ने कहा कि केवल बख्तियारपुर ही नहीं, बल्कि नालंदा जिले का नाम भी नीतीश कुमार के नाम पर किया जाना चाहिए। उन्होंने इस मांग को लेकर संतोष मांझी के बयान का भी समर्थन किया।

वहीं, बिहार में लागू शराबबंदी को लेकर भी मंत्री मदन सहनी ने बड़ा दावा किया। उन्होंने शराबबंदी को महिलाओं, गरीबों और मजदूरों के हित में मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक पहल बताया। मंत्री के मुताबिक शराबबंदी से समाज और परिवारों में शांति आई है।

मदन सहनी ने स्पष्ट कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू है और आगे भी लागू रहेगी।

मंत्री ने इन मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की शराबबंदी नीति और नीतीश कुमार के योगदान को लेकर अपनी बात रखी।

रिपोर्ट : रमण कुमार
लोकेशन : पटना

और पढ़ें

[the_ad id="164"]