शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शाहजहांपुर महानगर की ओर से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पं. राम प्रसाद बिस्मिल मेडिकल कॉलेज में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री के सेवा-समर्पित जीवन से प्रेरणा लेते हुए आयोजित किया गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार और भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर भी मौजूद रहे। सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन अंत्योदय और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। जन्मदिवस को समाज के प्रति दायित्व निभाने के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का कार्य है। सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष वैभव खन्ना ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है।
शिविर में पार्षद मनीष गुप्ता, भाजयुमो महानगर महामंत्री अमन रावत, महानगर उपाध्यक्ष रोबिन तिवारी, सुशील सक्सेना, हितेश मिश्र, रोहित कुमार, वैभव खन्ना समेत पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने रक्तदान किया।
स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श के साथ 20 से अधिक पैथोलॉजी जांचें भी निशुल्क की गईं। इनमें एचबीएसएजी, एचसीवी, एचआईवी, स्क्रब टाइफस, सीबीसी, लेप्टोस्पाइरा, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, डेंगू, ब्लड शुगर, बीटी-सीटी, एस. यूरिक एसिड, आरए फैक्टर, ब्लड ग्रुप, यूरिन टेस्ट और एमपी विडाल सहित अन्य जांचें शामिल रहीं।
कार्यक्रम में चौक मंडल अध्यक्ष सत्यम शर्मा, सदर मंडल अध्यक्ष संजीव सक्सेना, हनुमत धाम मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, नगर निगम उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा अवस्थी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजीव राठौड़, ज्योति गुप्ता, रुचि गुप्ता, नलिनी ओमर, नीलम गुप्ता, आरती भोजवाल, मुकेश राठौर, प्रमोदित मिश्रा, अवनीश शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ‘पंकज’ ने रक्तदाताओं, सहयोगियों, चिकित्सकों और पैरामेडिकल टीम का आभार जताया।









