मुज़फ्फरनगर।पुरकाजी थानाध्यक्ष मानवेंद्र भाटी को चुनोतियो से लड़ना एवं उनका बाखुबी सामना करना अच्छे से आता हैं एसएसपी संजय कुमार वर्मा के सानिध्य में कार्य करते हुए उनके द्वारा प्रधान पुत्र हत्या को मात्र कुछ घण्टों में घटना से पर्दा उठाते हुए मुठभेड़ में हत्या करने वाले हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर किया हैं।
पुरकाजी थानाध्यक्ष मानवेंद्र भाटी मेहनती एवं जुझारू व्यक्तित्व के धनी है पुलिस टीम वर्क भावना के आधार पर काम करते हुए सभी को साथ लेकर चलते है यही कारण है कि उनके अधिनस्थ भी उनका पूरा सम्मान करते है तो वही क्षेत्र की जनता भी उनकी कार्यशैली को काफी पसंद करती है।सी ओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि थाना पुरकाजी पर पंजीकृत हत्या के अभियोग के अनावरण हेतु गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा भैंसानी पुल के नीचे चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान भैंसानी की तरफ से 01 कार व 01 मोटरसाइकिल आते हुई दिखाई दिए। जिन्हें नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु दोनो वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल व कार को तेजी से वापस मोड़ने लगे। तेजी से मोड़ने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी तथा कार पीछे करते समय सड़क किनारे पड़ीं ईंटों में फंस कर रुक गयी।
जिस पर मोटरसाइकिल सवार 01 व्यक्ति तथा कार सवार 01 व्यक्ति दोनों वाहनों को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी।
परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया गया तथा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश 1. नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन व 2. शावेज पुत्र इफजुर रहमान घायल हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से मृतक की 01 R15 बाइक व 01 स्मार्ट वॉच, 01 एप्पल मोबाईल, घटना में प्रयुक्त 01 टोयोटा कोरोला अल्टिस गाड़ी तथा 02 तमंचे मय 05 जिंदा व 02 खोखा कारतूस तथा 1070 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।









