पिपरा बाबू में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। पिपरा बाबू गांव में गुरुवार को एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान दुर्गावती, पत्नी स्वर्गीय जोखू प्रजापति के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टिपोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]