कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक हित में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से छह अक्टूबर को प्रेस नोट जारी किया गया। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक ब्रह्म उपाध्याय को थाना नेबुआ नौरंगिया से स्थानांतरित कर चौकी बहादुरपुर, तरयासुजान की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह को थाना पडरौना से हटाकर चौकी करवा, पडरौना भेजा गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी का स्थानांतरण अपराध सत्यापन सेल से चौकी सुभाष चौक, पडरौना किया गया है।
उपनिरीक्षक अनुराग यादव को थाना पटहेरवा से स्थानांतरित कर चौकी डिबनी बरवा, तमकुहीराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक राम प्रवेश सिंह को भी थाना पटहेरवा से स्थानांतरित कर चौकी मधुरिया, तुर्कपट्टी भेजा गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार यह कार्रवाई जनहित एवं प्रशासनिक हित में की गई है। नई तैनाती के बाद संबंधित उपनिरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।









