महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने मुकदमे से संबंधित माल बरामद करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान थाना कोल्हुई में पंजीकृत मु0अ0सं0 0149/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस से संबंधित माल मुकदमाती की बरामदगी की गई। मामले में प्रकाश में आई अभियुक्ता बिन्दू पुत्री रमेश मौर्य, निवासी जंगल गुलरिहा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 21 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बरामद सामान में एक पीली धातु की नथिया, अंगूठी और ओम वाला लॉकेट, एक जोड़ी सफेद धातु की पाजेब, कमर करधन, आठ बिछिया, एक सफेद धातु की चेन तथा एक जोड़ी पायल शामिल हैं।
पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।









