परतापुर फ्लाईओवर से रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा ट्रक, बाल-बाल बची जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ। परतापुर फ्लाईओवर पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए कई फीट नीचे जा गिरा और पेड़ों में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था और उसे नींद की झपकी आने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक फ्लाईओवर की मजबूत रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रक पेड़ों में फंस गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवाददाता — उज्जवल रस्तोगी, मेरठ

और पढ़ें

[the_ad id="164"]