उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग से जुड़े कई मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने पंचायत चुनाव, SIR, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और किसान आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी। सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव टालना चाहती है। उन्होंने साफ कहा कि लोकदल पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ेगा।
लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पंचायत चुनाव टालना चाहती है, जिसे लोकदल स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव कराने की मांग को लेकर जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
इसके साथ ही सुनील सिंह ने SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों की हिरासत को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की।
प्रेस वार्ता में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। वहीं, किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने किसानों की मांगों और उनके अधिकारों के पक्ष में आवाज उठाई।
चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि INDIA गठबंधन जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर अदालत तक लड़ेगा। उन्होंने पंचायत चुनाव समय पर कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को लेकर सरकार से जवाबदेही की मांग की।









