आगरा में चार दिन से पानी की आपूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे क्षेत्रवासी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिन्दु कटरा में गहराया पेयजल संकट, बाल्टियां लेकर पानी की तलाश में भटकने को मजबूर बुजुर्ग महिलाएं

आगरा। ताजनगरी आगरा के थाना सदर क्षेत्र स्थित बिन्दु कटरा में पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के घरों में पानी नहीं पहुंचने से लोगों के सामने पेयजल के साथ दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटाने का संकट खड़ा हो गया है।

पानी की किल्लत का सबसे अधिक असर बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है। बुजुर्ग महिलाएं हाथों में बाल्टियां लेकर दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिनों से नलों में पानी नहीं आने के कारण खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने और शौचालय के उपयोग तक में परेशानी हो रही है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार, पानी की आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। क्षेत्र के लोग समस्या के समाधान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जलापूर्ति बाधित होने के कारणों को लेकर संबंधित विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

रिपोर्ट – ममता भारद्वाज

और पढ़ें

[the_ad id="164"]