नीरज-अनंत विवाद पर JDU विधायक श्याम रजक का बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना । जदयू विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच जारी विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह नहीं कहा कि मामला नहीं सुलझाएंगे, बल्कि यह कहा है कि पंचायती नहीं करेंगे। इंतजार कीजिए, मामला अभी भी सुलझ जाएगा।

श्याम रजक ने कहा कि पार्टी को अब भी लग रहा है कि मामला सुलझ जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि अब क्या सुलझा लिया जाएगा, आपके पार्टी के विधायक ही आपकी पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जब्त करने की बात कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि कौन क्या बोला इससे फर्क नहीं पड़ता, हम लोग मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।

तेजस्वी यादव के इस बयान पर कि राजद-कांग्रेस पहले भी विधान परिषद में आमने-सामने चुनाव लड़ती रही है, श्याम रजक ने पलटवार करते हुए कहा कि इन लोगों का गठबंधन नहीं, लाठबंधन है।

बिहार में बाढ़ की बिगड़ती स्थिति और लगातार तटबंध टूटने के बाद भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के सवाल पर श्याम रजक ने कहा कि अभी कार्रवाई करने का समय नहीं है, अभी आपदा का समय है। लोगों को सहायता पहुंचाई जाएगी, कार्रवाई बाद में होगी।

 

श्याम रजक, जेडीयू विधायक

रिपोर्ट रमण कुमार । पटना

और पढ़ें

[the_ad id="164"]