महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंदर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में निचलौल सर्किल क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
थाना निचलौल पुलिस ने 6 वाहन सीज और 22 वाहनों का चालान किया। थाना कोठीभार के थाना अध्यक्ष अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में 20 वाहन सीज और 25 वाहनों का चालान किया गया। थाना ठूठीबारी पुलिस ने 5 वाहन सीज तथा 15 वाहनों का चालान किया।

वहीं थाना चौक के थाना अध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में 20 वाहन सीज और 49 वाहनों का चालान किया गया। थाना सोहगीबरवा पुलिस ने 2 वाहनों का चालान किया।

चेकिंग अभियान की रिपोर्ट के अनुसार निचलौल सर्किल में कुल 113 वाहनों के चालान और 51 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 1 लाख 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।









