आकाशीय बिजली गिरने से युवती घायल, सीएचसी तुर्कहा में चल रहा इलाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में बुधवार सुबह अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 25 वर्षीय युवती घायल हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार भजन छपरा गांव निवासी 25 वर्षीय अंजली कुशवाहा पुत्री राधेश्याम बुधवार की सुबह अपने घर पर थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई। बिजली गिरने के बाद युवती झटका लगने से घायल होकर गिर पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में युवती का इलाज चल रहा है।

अचानक हुई इस घटना से परिवार में चिंता का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों ने बारिश और खराब मौसम के दौरान लोगों से खुले स्थानों पर न जाने तथा आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]