निचलौल में महिला से दुष्कर्म का आरोप, चार लोगों के खिलाफ शिकायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने चार लोगों पर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट, धमकी और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन को दिए प्रार्थना पत्र में घटना का विवरण देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, महिला के पति रोजी-रोटी के सिलसिले में हैदराबाद गए हुए थे। घर पर महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ रह रही थी। महिला का आरोप है कि 5 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे वह शौचालय जाने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान शौचालय के पास पहले से मौजूद 4 लोगो के द्वारा उसे पकड़ लिया।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और बच्चों तथा पति को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए मौके से चले गए।

पीड़िता के मुताबिक, डर और सामाजिक बदनामी के कारण उसने तत्काल घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। पति के घर लौटने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी और अब पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]