नाबालिग लड़की के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन वांछित गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को थाना चौक में एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कुछ लोग मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले गए तथा जान से मारने की धमकी दी। सूचना के आधार पर थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 174/2026 के तहत धारा 137(2) और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया था।

पीड़िता के बयान धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 137(2), 70(2), 351(3) बीएनएस और धारा 5G/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इसी क्रम में 3 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना चौक पुलिस ने पिपरिया चौराहा से मामले में वांछित तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]