धारा 144 के बीच जुलूस निकालने पर BSP नेता राशिद अखलाक के खिलाफ मुकदमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ। धारा 144 लागू होने के बावजूद बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता राशिद अखलाक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बड़ी संख्या में लोगों के साथ जुलूस निकालकर निर्धारित प्रतिबंधों का उल्लंघन किया गया। मामले में कोतवाली थाने में पुलिस ने कार्रवाई की है।

बताया गया है कि यह जुलूस हिंदूवादी नेता पिंकी चौधरी के विरोध में निकाला गया था। जुलूस के दौरान पिंकी चौधरी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का भी आरोप है। बड़ी संख्या में लोगों के जुलूस में शामिल होने के कारण मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने जुलूस का विरोध करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने जुलूस निकालने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए राशिद अखलाक के खिलाफ केस दर्ज किया।

राशिद अखलाक पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई बताए जाते हैं। पुलिस अब जुलूस के दौरान मौजूद लोगों, वीडियो फुटेज और सामने आए अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

उज्जवल रस्तोगी मेरठ

और पढ़ें

[the_ad id="164"]