देवापुर गांव में चोरों का आतंक, चार भाइयों के घरों में नकबजनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में चोरों ने एक ही परिवार के चार भाइयों के घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। रात के अंधेरे में चोर मकानों के पीछे की दीवार में नकब लगाकर घरों के अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए।

चोरों ने चारों घरों को खंगाला। घर में रखे कीमती सामान के साथ ही गेहूं और सरसों का तेल भी अपने साथ ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। मकानों की पीछे की दीवारों में नकब लगा देखकर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित परिवारों ने घटना की सूचना लोनी कटरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ितों से चोरी हुए सामान की जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है। लगातार एक ही परिवार के चार घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]