त्योहारों से पहले बाराबंकी पुलिस अलर्ट, दंगा नियंत्रण उपकरणों और वज्र वाहनों का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बाराबंकी पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण उपकरणों,

विभिन्न प्रकार के ग्रेनेड और वज्र वाहनों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी और सहायक पुलिस अधीक्षक मो. आफताब आलम ने एंटी-रॉयट गन, टियर गैस, सुरक्षा उपकरणों और वज्र वाहनों की कार्यशीलता व रखरखाव की जांच की।

संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सभी उपकरण पूरी तरह सक्रिय और उपयोग के लिए तैयार रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

 बाराबंकी रिपोर्टर:रवेंद्र वर्मा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]