तेज हवा में पेड़ की बड़ी डाली टूटकर सड़क पर गिरी, टला बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर । खड्डा नगर पंचायत खड्डा के सिविल लाइन स्थित फरम मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह तेज हवा के चलते एक पुराने पेड़ की बड़ी डाली टूटकर सड़क की ओर गिर गई। डाली सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

बताया जा रहा है कि थाने के पीछे और बाउंड्रीवाल से सटे हिस्से में कई पुराने पेड़ खड़े हैं। इन्हीं में से एक पेड़ की बड़ी डाली तेज हवा के झोंके के कारण टूटकर सड़क की तरफ जा गिरी। इसी पेड़ के नीचे सड़क किनारे फल की दुकान भी लगती है। हालांकि घटना के समय बारिश और तेज हवा के कारण सड़क पर सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिविल लाइन की इस सड़क पर सुबह के समय काफी संख्या में लोग और वाहन आते-जाते हैं। सड़क किनारे फल समेत अन्य दुकानें भी लगती हैं। ऐसे में यदि सामान्य दिनों की तरह उस समय सड़क पर भीड़ होती तो हादसा गंभीर हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई पुराने और बड़े पेड़ सड़क के किनारे खड़े हैं। तेज हवा और बारिश के दौरान इनसे खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित जिम्मेदार विभाग से सड़क की ओर झुकी और कमजोर हो चुकी पेड़ों की शाखाओं की जांच कराने तथा खतरे वाली डालियों को समय रहते हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

बारिश और तेज हवा के बीच पेड़ की डाली सड़क पर गिरने की घटना ने एक बार फिर सड़क किनारे खड़े पुराने पेड़ों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]